1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs NZ : दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराने के बाद कप्तान टिम पेन इन्हें बताया जीत का हीरो

AUS vs NZ : दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराने के बाद कप्तान टिम पेन इन्हें बताया जीत का हीरो

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 29, 2019 04:29 pm IST,  Updated : Dec 29, 2019 04:29 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में हराने के बाद कहा कि टीम वर्क के कारण हमने इस सत्र में लगातार 4 टेस्ट मैच जीते हैं।

australia vs new zealand, Pat Cummins, steve smith, Tim Paine- India TV Hindi
Australia vs New Zealand  Image Source : GETTY IMAGES

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा कि मौजूदा घरेलू सत्र में एकजुट प्रदर्शन के कारण टीम सभी चार मैच जीतने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया ने इन चारों मुकाबलों को चार दिन के अंदर अपने नाम किया। 

न्यूजीलैंड से पहले टीम ने पाकिस्तान को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से शिकस्त दी थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की पहली पारी में ट्रेविस हेड ने शतक लगाया जबकि स्टीव स्मिथ ने 85 रन और पेन ने 79 रन बनाकर जीत की नींव रखी जबकि पैट कमिंस, जेम्स पैटिंनसन और नाथन लियोन की अगुवाई वाले आक्रमण ने दो बार न्यूजीलैंड की पारी को समेटा।

पेन ने कहा कि यह ‘टीम वर्क’ का नतीजा है, जब किसी खिलाड़ी का दिन खराब होता था तो दूसरे उसकी भरपायी करते थे। उन्होंने कहा, ‘‘ यह दिखाता है कि हम एक दूसरे की जिम्मेदारी को साझा कर रहे हैं।’’ 

पेन ने कहा, ‘‘हम एक साथ मिलकर काम करते हैं और दबाव बनाते हैं। किसी दिन यह काम पैट (कमिंस) तो दूसरे दिन नाथन (लियोन) ने किया। अगले दिन इस काम को पैटिंनसन और मिशेल स्टार्क करते।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह बल्लेबाजी में हम साझेदारी बनाने की कोशिश करते हैं ताकि विरोधी गेंदबाजों को ज्यादा गेंदबाजी करनी पड़े।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल