1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs IND : टिम साउदी ने विराट कोहली को सबसे ज्यादा आउट करने का श्रेय अनुकूल पिचों को दिया

NZ vs IND : टिम साउदी ने विराट कोहली को सबसे ज्यादा आउट करने का श्रेय अनुकूल पिचों को दिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 10, 2020 03:42 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 03:42 pm IST

साउदी ने कहा,‘‘मेरा काम विकेट लेना है। विराट महान खिलाड़ी हैं और वह शानदार फॉर्म में हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए तो वह शानदार है। मुझे नहीं पता था कि मैंने उसे सबसे ज्यादा बार आउट किया है।’’  

Tim Southee, Virat Kohli- India TV Hindi
Tim Southee credited Virat Kohli for most dismissals on favorable pitches  Image Source : GETTY IMAGES

माउंटमोनगानुई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार विराट कोहली को आउट करने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने इसका श्रेय अनुकूल पिचों को दिया। आकलैंड में शनिवार को खेले गए दूसरे वनडे समेत साउदी अब तक सभी प्रारूपों में कोहली को नौ बार आउट कर चुके हैं। साउदी ने कहा ,‘‘वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उसकी ज्यादा कमजोरियां नहीं है। विकेट से नयी गेंदों को मदद मिल रही है और सही दिशा में गेंद डालने पर सफलता मिलती है। यह सब पिच से मदद मिलने की बात है।’’

उन्होंने कहा,‘‘मेरा काम विकेट लेना है। विराट महान खिलाड़ी हैं और वह शानदार फॉर्म में हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए तो वह शानदार है। मुझे नहीं पता था कि मैंने उसे सबसे ज्यादा बार आउट किया है।’’

उन्होंने कहा कि भारत पर वनडे श्रृंखला में मिली जीत पर किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिये क्योंकि उनकी टीम इस प्रारूप में लगातार अच्छा खेल रही है और विश्व कप फाइनल तक पहुंची है। अगला मैच बे ओवल मैदान पर है जो हैमिल्टन और आकलैंड से अलग है। साउदी ने कहा कि न्यूजीलैंड के मैदानों के अनुकूल ढलना चुनौतीपूर्ण है लेकिन यह दुनिया के किसी भी मैदान पर लागू होता है। 

उन्होंने कहा ,‘‘न्यूजीलैंड में खेलना अलग है। आपको अलग अलग हालात में ढलना होता है। कुछ क्रिकेट मैदान है और कुछ रग्बी मैदान है। अलग अलग मैदानों पर खेलना चुनौतीपूर्ण है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल