1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव स्मिथ के टिप्स से मुझे रणजी ट्रॉफी में मिली काफी मदद - रियान पराग

स्टीव स्मिथ के टिप्स से मुझे रणजी ट्रॉफी में मिली काफी मदद - रियान पराग

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2020 06:14 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 12:09 am IST

पृथ्वी शॉ की विश्व कप विजेता अंडर-19 टीम के अहम सदस्य रियान ने पिछले साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये अच्छा प्रदर्शन किया।

Riyan Parag- India TV Hindi
Riyan Parag Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| असम के युवा आल राउंडर रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ द्वारा दी गयी टिप्स का फायदा रणजी ट्रॉफी खेलते हुए मिला। पृथ्वी शॉ की विश्व कप विजेता अंडर-19 टीम के अहम सदस्य रियान ने पिछले साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उनके लिये सबसे अच्छी चीज स्मिथ की लाल गेंद के क्रिकेट के लिये दी गयी बल्लेबाजी टिप्स रही।

रियान ने पीटीआई से कहा, ‘‘निश्चित रूप से मैंने स्टीव और जोस बटलर से काफी बातें की थीं। उन्होंने आईपीएल के दौरान मेरी काफी मदद की थी। जब आप स्मिथ जैसी काबिलियत वाले खिलाड़ी के साथ बल्लेबाजी करते हो और 30,000 से ज्यादा लोग आपको देखते हैं तो यह काफी कठिन हो जाता है। वह मुझे सलाह देते कि संयमित रहो और दबाव के बारे में ज्यादा मत सोचो। ’’

रियान ने उनकी इस सलाह की बदौलत रणजी सत्र में असम के लिये 492 रन जुटाये जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने अपनी आफ ब्रेक गेंदबाजी से 12 विकेट भी चटकाये। स्मिथ का बहुत सारी गेंदों को छोड़ना हालांकि देखने वालों को नहीं लुभाता लेकिन इसके खेल में काफी फायदे होते हैं।

इस साल बारहवीं की परीक्षा देने वाले रियान ने कहा, ‘‘ मुझे स्टीव का गेंद को छोड़ने का तरीका पसंद है। आप जब गेंद को देखते हो तो आपको सोचना होता कि वह ऐसे गेंद क्यों फेंकता है। इसकी वजह क्या है। गेंद को छोड़ना मुश्किल कला है जिसका वह महारती है। सौभाग्य से मैंने रणजी सत्र में इसका कुछ इस्तेमाल किया। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल