1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U19 WC Final IND vs BAN : मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों से हुई बांग्लादेशी खिलाड़ियों की झड़प, देखें वीडियो

U19 WC Final IND vs BAN : मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों से हुई बांग्लादेशी खिलाड़ियों की झड़प, देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 09, 2020 10:34 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 03:35 pm IST

बांग्लादेश किसी भी स्तर पर पहली बार आईसीसी विश्व कप जीतने में कामयाब रहा है। वहीं, भारत का रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया।

U19 WC Final IND vs BAN :- India TV Hindi
U19 WC Final IND vs BAN : Bangladeshi players clash with Indian players after the match, see photos Image Source : TWITTER

बांग्लादेश ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में DLS मैथड की मदद से भारत को तीन विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश पहली बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना है। बांग्लादेश की इस जीत उनके फैन्स में काफी खुशी है, लेकिन बांग्लादेशी फैन अपनी इस खुशी को मैदान पर संभाल नहीं पाए। दरअसल, 43वें ओवर की पहली गेंद पर विनिंग शॉट लगाने के बाद जब टीम के साथी खिलाड़ी मैदान पर भागते हुए आ रहे थे उस दौरान उनकी भारतीय खिलाड़ियों से झड़प हो गई। यह गर्मा-गर्मी इतनी बढ़ गई कि अंपायरों को बीच में दखलअंदाजी करनी पड़ी। इस घटना के की कई ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायर हो रही है।

देखें ट्विट्स

बांग्लादेश किसी भी स्तर पर पहली बार आईसीसी विश्व कप जीतने में कामयाब रहा है। वहीं, भारत का रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012 और 2018 में यह खिताब अपने नाम किया था।

भारत को तीसरी बार उपविजेता से संतोष करना पड़ा है। इससे पहले उसे 2006 और 2016 में फाइनल में हारकर उपविजेता से संतोष करना पड़ा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल