1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी के फेसबुक चैनल पर सबसे ज्यादा देखने वाला मैच बना U19 WC भारत बनाम बांग्लादेश फाइनल मैच

आईसीसी के फेसबुक चैनल पर सबसे ज्यादा देखने वाला मैच बना U19 WC भारत बनाम बांग्लादेश फाइनल मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 07, 2020 03:18 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 03:19 pm IST

आईसीसी ने कहा,‘‘इस चैनल मे इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला दिन तब था जब बांग्लादेश ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2020 के फाइनल में भारत पर जीत हासिल की थी जिसे 44 लाख दर्शकों ने देखा।’’

U19 WC India vs Bangladesh final match made most watched match on ICC Facebook channel- India TV Hindi
U19 WC India vs Bangladesh final match made most watched match on ICC Facebook channel Image Source : ICC-CRICKET.COM

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के वीडियो चैनल को फेसबुक पर इस साल शुरूआती छह महीनों में सबसे ज्यादा लोगों ने देखा जो अन्य वैश्विक खेल महासंघों की तुलना में दोगुने से अधिक है। आईसीसी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। 

आईसीसी ने कहा कि इसके वीडियो चैनल पर 2020 की पहली छमाही में व्यूज की संख्या 1.65 अरब थी जो सोशल मीडिया के इस मंच पर अन्य शीर्ष खेल संस्थानों की तुलना में कहीं अधिक है। 

आईसीसी ने कहा कि यह नतीजे फेसबुक के ‘क्राउडटैंगल्स एनालिसिस’ से लिये गये हैं। उसने कहा कि पिछले 12 महीनों की तुलना में इसका फेसबुक चैनल अपने वर्ग में सबसे ज्यादा व्यस्त पेज रहा। 

आईसीसी ने कहा,‘‘इस चैनल मे इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला दिन तब था जब बांग्लादेश ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2020 के फाइनल में भारत पर जीत हासिल की थी जिसे 44 लाख दर्शकों ने देखा।’’ 

उसने कहा कि मार्च में ऑस्ट्रेलिया में हुए महिला टी20 विश्व कप में चैनल को 1.1 अरब वीडियो व्यूज मिले जो 2018 चरण की तुलना में 1900 प्रतिशत ज्यादा थे जिसे यह अब तक सबसे ज्यादा देखा गया आईसीसी महिला टूर्नामेंट बन गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल