1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत पाक श्रृंखला पर अगले महीने साफ होगी तस्वीर : पीसीबी

भारत पाक श्रृंखला पर अगले महीने साफ होगी तस्वीर : पीसीबी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 26, 2015 01:41 pm IST,  Updated : Aug 26, 2015 01:42 pm IST

कराची: बढते राजनयिक तनाव के बावजूद दिसंबर में भारत-पाक श्रृंखला के आयोजन की उम्मीद बांधे बैठे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीनियर अधिकारी नजम सेठी ने कहा कि तस्वीर अगले महीने साफ होगी । सेठी ने

भारत पाक श्रृंखला पर...- India TV Hindi
भारत पाक श्रृंखला पर अगले महीने साफ होगी तस्वीर : पीसीबी

कराची: बढते राजनयिक तनाव के बावजूद दिसंबर में भारत-पाक श्रृंखला के आयोजन की उम्मीद बांधे बैठे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीनियर अधिकारी नजम सेठी ने कहा कि तस्वीर अगले महीने साफ होगी ।

सेठी ने कहा , मैं भारत से आ रहे सियासी बयानों या श्रृंखला को लेकर मीडिया में बनी हाइप से चिंतित नहीं हूं । मुझे उम्मीद है कि यह श्रृंखला होगी क्योंकि भारत और पाक संबंधों में हमेशा उतार चढाव आते रहे हैं । हालात अभी उतने भी संजीदा नहीं हैं कि दिसंबर में क्रिकेट श्रृंखला ना हो सके ।

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा , तस्वीर सितंबर में साफ होगी जब दोनों देशों के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालयों के अन्य अधिकारी न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र के एक सत्र के दौरान मिलेंगे ।

सेठी उस समय पीसीबी प्रमुख थे जब दोनौं बोर्ड के बीच 2015 से 2022 के बीच छह श्रृंखलाओं के आयोजन संबंधी एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे । उन्होंने कहा कि दस्तावेज पर आईसीसी बैठक में हस्ताक्षर हुए थे और बीसीसीआई ने कहा था कि वह हाथ नहीं खींचेगा ।

सेठी ने कहा , एमओयू पर लाखों डालर खर्च हुए हैं और दिसंबर में भारत की मेजबानी से हमें काफी आर्थिक फायदा होगा । भारत पाक श्रृंखला क्रिकेट में एशेज से भी बड़ी है और हमें सब्र से काम लेना होगा ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल