1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुणे T20: जीत की लय बनाए रखना चाहेगा भारत

पुणे T20: जीत की लय बनाए रखना चाहेगा भारत

 Written By: IANS
 Published : Feb 09, 2016 08:22 am IST,  Updated : Feb 09, 2016 08:22 am IST

भारत और श्रीलंका की टीमें पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मैच खेलेंगी और निश्चित तौर पर यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए मार्च-अप्रैल में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिहाज से अपनी तैयारियों को परखने का मौ

t20- India TV Hindi
t20

पुणे: भारत और श्रीलंका की टीमें पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मैच खेलेंगी और निश्चित तौर पर यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए मार्च-अप्रैल में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिहाज से अपनी तैयारियों को परखने का मौका होगी। आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में शीर्ष पर विराजमान भारतीय टीम टी-20 में इस समय शानदार फॉर्म में है। भारतीय टीम ने हाल ही में टी-20 श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में 3-0 से पटखनी दी थी। अब भारत और श्रीलंका की टीमों की कोशिश टी-20 विश्व कप के वातावरण के अनुकूल ढलने की भी होगी, क्योंकि विश्व कप की मेजबानी भी भारत ही कर रहा है।

भारतीय टीम के बल्लेबाज इस समय शानदार लय में है। दोनों सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और शिखर धवन का बल्ला लगातार टीम के हित में बोल रहा है। हालांकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को इस श्रृंखला से आराम दिया गया है। विदेश में खेल कर लौटी भारतीय टीम के लिए यह श्रंखला भारत की परिस्थितियों में अपने आप को ढालने के लिहाज से काफी अहम है। इस श्रृंखला में सबकी निगाहें इंडियम प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे पवन नेगी पर होंगी। उन्हें विश्व कप टीम में भी शामिल किया गया है। सुरेश रैना, युवराज सिंह और कप्तान महेंद्र सिंह धौैनी की मौजूदगी में टीम किसी भी लक्ष्य को हासिल करने का दम रखती है।

गेंदबाजी में भारतीय टीम की कमान अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के हाथों में होगी। उनके अलावा आस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा घरेलू परिस्थितियों में किसी भी टीम के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। श्रीलंका के लिए भी यह श्रृंखला विश्व कप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगी। टीम बल्लेबाजी में तो मजबूत है लेकिन उसकी चिंता गेंदबाजी को लेकर है। जहां उसे मेहनत करने की जरूरत है। दोनों टीमें इस श्रृंखला के बाद एशिया कप में भी आमने-सामने होंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल