सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को भारत में अगले महीने होने वाली 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज के जरिए ख्वाजा अपनी कई पुरानी यादों को फिर से ताजा करेंगे। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था और इस हार के कारण 30 वर्षीय ख्वाजा को टेस्ट टीम से बाहर भी होना पड़ा था।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए ख्वाजा का ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल होना निश्चित है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ख्वाजा ने भारत में होने वाली सीरीज के लिए अपनी योजनाओं के बारे बताया। ख्वाजा ने कहा, ‘मेरे पास निश्चित तौर पर एक अवसर होगा और मैंने इसके लिए काम भी शुरू कर दिया है।’
ख्वाजा ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि अभी टीम का चयन नहीं हुआ है लेकिन आपको तैयार रहना पड़ता है। मैं टीम के चयन तक इंतजार करूंगा और इसके बाद योजनाओं के बारे में बता पाना आसान होगा।’