1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी की अनुपस्थिति में आरोन करेंगे झारखण्ड की अगुवाई

धोनी की अनुपस्थिति में आरोन करेंगे झारखण्ड की अगुवाई

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 08, 2018 12:33 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 12:33 pm IST

तेज गेंदबाज वरूण आरोन ईस्ट जोन सैय्यद मुश्ताक अली टी20 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखण्ड की अगुआई करेंगे। इससे महेंद्र सिंह धोनी के इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहने की अटकलों पर विराम लग गया है।

वरुण आरोन और एम एस धोनी- India TV Hindi
वरुण आरोन और एम एस धोनी

नई दिल्ली: तेज गेंदबाज वरूण आरोन ईस्ट जोन सैय्यद मुश्ताक अली टी20 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखण्ड की अगुआई करेंगे। इससे महेंद्र सिंह धोनी के इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहने की अटकलों पर विराम लग गया है। 

अभी कोई टी20 टूर्नामेंट का कार्यक्रम नहीं है ऐसे में इस तरह की अटकलें थी कि आईपीएल की नीलामी से पहले दो विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रह चुके धोनी प्रदेश की तरफ से खेल सकते हैं। 

हालांकि ऐसा समझा जा रहा है कि धोनी ने चयन समिति से अपने नाम पर विचार नहीं करने को कहा। मुंबई और वडोदरा के बीच वेस्ट जोन के मैच से आज इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। 

हालांकि झारखंड की ओर से सौरभ तिवारी, इशांक जग्गी, विराट सिंह और इशान किशन जैसे खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल