1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विजय हजारे ट्राफी में विदर्भ ने बड़ौदा को 7 विकेट से हराया

विजय हजारे ट्राफी में विदर्भ ने बड़ौदा को 7 विकेट से हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2019 11:35 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 11:35 pm IST

अक्षय वखारे के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर विदर्भ ने विजय हजारे एकदिवसीय ट्राफी के एलीट ग्रुप बी के मैच में बड़ौदा को सात विकेट से करारी शिकस्त दी।

Vizay Hazare Trophy- India TV Hindi
विजय हजारे ट्राफी में विदर्भ ने बड़ौदा को 7 विकेट से हराया Image Source : TWITTER/FAIZ FAZAL

वड़ोदरा। ऑफ स्पिनर अक्षय वखारे (22 रन पर चार विकेट) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर विदर्भ ने विजय हजारे एकदिवसीय ट्राफी के एलीट ग्रुप बी के मैच में बड़ौदा को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही बड़ौदा की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो गयी।

टीम के आठ मैचों में तीन जीत के साथ 12 अंक है। विदर्भ के नाम सात मैचों में 12 अंक है और टीम अगर-मगर के फेर के साथ नाकआउट चरण में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर बड़ौदा की टीम 50 ओवर में 131 रन पर आउट हो गयी।

टीम के लिए 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋषि अरोठे ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाये जबकि स्वप्निल सिंह ने 27 और कप्तान कृणाल पंड्या ने 21 रन का योगदान दिया। वखारे ने 10 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए। रजनीश गुरबानी और अधिक किफायती रहे जिन्होंने 10 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट चटकाए। आदित्य सरवटे को भी दो सफलता मिली।

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरे विदर्भ के लिए कप्तान फैज फजल (नाबाद 58) और विकेटकीपर जितेश शर्मा (37) ने पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी कर बड़ौदा की हार सुनिश्चित कर दी। बड़ौदा ने हालांकि 15 रन के अंदर विदर्भ के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर वापसी की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल