1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: ईरानी कप में इस भारतीय गेंदबाज ने दोनों हाथों से की गेंदबाजी, अंपायर समेत हर कोई रह गया दंग!

VIDEO: ईरानी कप में इस भारतीय गेंदबाज ने दोनों हाथों से की गेंदबाजी, अंपायर समेत हर कोई रह गया दंग!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 14, 2019 03:43 pm IST,  Updated : Feb 14, 2019 04:33 pm IST

इस खिलाड़ी का नाम अक्षय कर्णेवार है। ईरानी कप में रणजी चैंपियन विदर्भ और शेष भारत के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में अक्षय ने विदर्भ की ओर से खेलते हुए दोनों हाथों से गेंदबाजी की।

Akshay Karnewar- India TV Hindi
Akshay Karnewar Image Source : BCCI

भारत में क्रिकेट का जुनून कितना है ये हर कोई जानता है। बचपन में हर किसी का सपना होता है कि वह बड़ा होकर क्रिकेटर बने, लेकिन क्रिकेट बनने की दौड़ आज इतनी कठिन हो गई है कि जब तक खिलाड़ी में कोई स्पेशल टेलेंट ना होता वो भारतीय टीम में अपनी जगह नहीं बना सकता। एक ऐसे ही भारतीय खिलाड़ी ने पिछले दिनों ईरानी कप में अपना स्पेशल टेलेंट का नमूना दिखाया।

इस खिलाड़ी का नाम अक्षय कर्णेवार है। ईरानी कप में रणजी चैंपियन विदर्भ और शेष भारत के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में अक्षय ने विदर्भ की ओर से खेलते हुए दोनों हाथों से गेंदबाजी की। जी हां, सही पढ़ा। वैसे तो अक्षय बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज है, लेकिन जैसे ही उनके सामने बाएं हाथ का बल्लेबाज आता है तो वह दाएं हाथ से गेंदबाजी करने लगते हैं।

ईरानी कप के दौरान जब उन्होंने अंपायर को बताया कि वह बाएं हाथ की जगह दाएं हाथ से गेंदबाजी करेंगें तो अंपायर भी हैरान हो गए। इस खिलाड़ी का अब वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल