1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO : बुमराह-अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए शुरु की तैयारी, गेंदबाजी करते आए नजर

VIDEO : बुमराह-अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए शुरु की तैयारी, गेंदबाजी करते आए नजर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 18, 2021 08:03 pm IST,  Updated : Jan 18, 2021 08:03 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच गाबा में खेला जा रहा है जिसमें सिर्फ 1 दिन का समय बचा है।

VIDEO : बुमराह-अश्विन ने...- India TV Hindi
VIDEO : बुमराह-अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए शुरु की तैयारी, गेंदबाजी करते आए नजर Image Source : GETTY IMAGES

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच गाबा में खेला जा रहा है जिसमें सिर्फ 1 दिन का समय बचा है। इस टेस्ट के साथ ही भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा भी खत्म हो जाएगा। इस बीच BCCI ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन मैदान पर गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं।

BCCI ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "दिन की शुरुआत में आज गाबा स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह और अश्विन अपना नियमित काम करते नजर आए। ऐसा लग रहा है दोनों ने इंडिया बनाम इंग्लैंड सीरीज के लिए तैयारी शुरु कर दी है।"

मोहम्मद सिराज ने 44 साल बाद गाबा के मैदान पर दोहराया इतिहास, बनाया यह खास रिकॉर्ड

बता दें, बुमराह और अश्विन चोटिल होने के कारण गाबा में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी से शुरु हो रही घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह बना सकते हैं।

गौरतलब है कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ पहला टेस्ट पांच से नौ फरवरी तक चेन्नई में जबकि दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक चेन्नई में ही खेलना है। इंग्लैंड की टीम फिल्हाल श्रीलंका के दौरे पर है।

बल्लेबाजी में हुए 'फ्लॉप' तो फील्डिंग में रोहित शर्मा ने कर दिया कमाल, ब्रिसबेन में बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल