क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां कप्तान का एक फ़ैसला किसी टीम को अर्श पर ले जा सकता है या फिर फ़र्श पर पटक सकता है।
महेंद्र सिंह धोनी शायद एकमात्र भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने हमेशा परंपरा और लीक से हटकर कप्तानी की है। कई बार उनके फ़ैसले क्रिकेट के बुनियादी तर्कों से एकदम अलग रहे हैं लेकिन ये बात और है कि उसके नतीजे हैरान करने वाले भी रहे हैं।
2008 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ CB सिरीज़ फ़ाइनल में प्रवीण कुमार के ओवर रोककर खेल के नाज़क दौर में अचानक उनसे बॉलिंग करवा कर जहां धोनी ने चालाकी भरी कप्तानी का परिचय दिया वहीं विश्व कप टी20 फ़ाइनल 2008 में मंहगे साबित हुए इशांत शर्मा से 18वां ओवर डलवा कर धोनी ने दिखाया कि वह एक मंझे हुए ‘जुआंरी’ भी है जिसे मालूम है कब कौन सा पत्ता खेलना है।
HOWWAAZAAT सिरीज़ में हम आपको दिखा रहै हैं चार प्रतियोगिताओं में धोनी के वो चार फ़ैसले जिसने भारत के पक्ष में मैच का रुख़ कर दिया।
वो क्या थे फ़ैसले देखें वीडियो अगले पेज पर