1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एम एस धोनी की बेटी जीवा के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

एम एस धोनी की बेटी जीवा के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 26, 2017 06:19 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 06:19 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का वीडियो जमकर धूम मचा रहा है।

अपनी बेटी जीवा के साथ...- India TV Hindi
अपनी बेटी जीवा के साथ एम एस धोनी

सोशल मीडिया पर इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का वीडियो जमकर धूम मचा रहा है। वीडियो में जीवा गाना गाकर क्रिसमस की बधाई दे रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जीवा अपनी प्यारी आवाज में लोगों को गाना गाकर क्रिसमस के त्यौहार की बधाई दे रहीं हैं। हालांकि ये वीडियो किसी के आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट नहीं किया गया है लेकिन इसके बावजूद वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है। वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर अब तक इस वीडियो को 1.7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खास बात ये है कि वीडियो में जीवा के साथ धोनी भी नजर आ रहे हैं और धोनी भी जीवा का गाना सुनकर हंस रहे हैं।

आपको बता दें कि जीवा के वीडियो समय-समय पर सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहते हैं और ये कोई पहला मौका नहीं है जब जीवा का कोई वीडियो लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। सोशल मीडिया पर जीवा के वीडियो जमकर शेयर और पसंद किए जाते हैं। आपको बता दें कि फिलहाल भारतीय टीम छुट्टी पर चल रही है और टीम ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया है। अब भारतीय टीम का अगला मिशन दक्षिण अफ्रीका दौरा है।

भारतीय टीम ने इस साल अपने घर पर हर कोई भी सीरीज नहीं हारी और दौरे पर आने वाली हर टीम को शिकस्त दी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम इस बार दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करेगी और इतिहास रचने में कामयाब होगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट 5 जनवरी से खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल