1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ग्लोबल टी20 लीग: वहाब रियाज ने अफरीदी से पूछा, 'लाला दूसरा लेना है', जवाब मिला, 'पागल है क्या'

ग्लोबल टी20 लीग: वहाब रियाज ने अफरीदी से पूछा, 'लाला दूसरा लेना है', जवाब मिला, 'पागल है क्या'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 31, 2019 04:53 pm IST,  Updated : Jul 31, 2019 04:53 pm IST

 ब्राम्‍पटन में रविवार को खेले गए मुकाबले में अफरीदी ने ब्रॉम्‍पटन वुल्‍व्‍ज के लिए केवल 40 गेंदों पर नाबाद 81 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को एडमंटन रॉयल्‍स के खिलाफ 27 रन की जीत दिला दी। 

ग्लोबल टी20 लीग: वहाब रियाज ने अफरीदी से पूछा, 'लाला दूसरा लेना है', जवाब मिला, 'पागल है क्या' - India TV Hindi
ग्लोबल टी20 लीग: वहाब रियाज ने अफरीदी से पूछा, 'लाला दूसरा लेना है', जवाब मिला, 'पागल है क्या'  Image Source : TWITTER

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया हो लेकिन टी20 लीग में उनका जलवा अभी भी बरकरार है। अफरीदी हर जगह टी20 लीग में खेलते हैं। इन दिनों वे ग्‍लोबल टी20 कनाडा लीग ( Global T20 Canada League) में खेल रहे हैं। अफरीदी अपने ऑलराउंड प्रदर्शशन की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। हालांकि इस बार वे साथी क्रिकेटर वहाब रियाज के साथ मजेदार बात के लि चर्चा में हैं। 

दरअसल ब्राम्‍पटन में रविवार को खेले गए मुकाबले में अफरीदी ने ब्रॉम्‍पटन वुल्‍व्‍ज के लिए केवल 40 गेंदों पर नाबाद 81 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को एडमंटन रॉयल्‍स के खिलाफ 27 रन की जीत दिला दी। इस मैच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथी बल्‍लेबाज वहाब रियाज के साथ उनकी बातचीत की ये मजेदार फुटेज इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही है। बल्लेबाजी के दौरान अफरीदी ने शॉट लगाया और सिंगल के लिए दौड़ गए। लेकिन वहाब रियाज ने अफरीदी से दूसरा रन दौड़ने के लिए अफरीदी से पूछा। जिस पर अफरीदी ने ऐसा जवाब दिया जो काफी मजेदार था। 

वहाब ने पूछा, 'लाला दूसरा लेना है', इसके जवाब में शाहिद अफरीदी बोले, 'पागल है, बॉलिंग कौन करेगा।' देखें वीडियो- 

दरअसल ये वीडियो पहली पारी का है जब वे वे बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने वहाब से ऐसा इसलिए भी कहा होगा क्योंकि उन्हें बाद में गेंदबाजी भी करनी थी। हालांकि इससे पहले अफरीदी ने एक शानदार पारी खेली और 10 चौके और पांच छक्‍के लगाए थे।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल