1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: धोनी उर्फ़ माही ने ऐसे मनाया अपना 36वां जन्मदिन

VIDEO: धोनी उर्फ़ माही ने ऐसे मनाया अपना 36वां जन्मदिन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 08, 2017 09:47 am IST,  Updated : Jul 08, 2017 09:47 am IST

शुक्रवार को पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का 36वां जन्मदिन था और इस मौक़े पर उनके साथी खिलाड़ियों ने केक काटकर हंगामे के बीच ज़ोरदार तरीके से माही का जन्म दिन मनाया।

Dhoni, Kohli- India TV Hindi
Dhoni, Kohli

शुक्रवार को पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का 36वां जन्मदिन था और इस मौक़े पर उनके साथी खिलाड़ियों ने केक काटकर हंगामे के बीच ज़ोरदार तरीके से माही का जन्म दिन मनाया। आपको बता दें कि इस समय टीम इंडिया वेस्ट इंडीज़ के दौरे पर है जहां उसने वनडे सिरीज़ 3-1 से जीत ली है।

विराट कोहली, युवराज सिंह और टीम के अन्य खिलाड़ियों ने पहले बर्थ डे का गाना गाया और फिर धोनी से केक कटवाया। इसके बाद सब ने मिलकर धोनी के मुंह पर केक लगाया। 

शुक्रवार को धोनी के कई साथी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें सालगिरह की मुबारकबाद दी। धोनी के साथ सालों खेल चुके वीरेन्द्र सहवाग ने जहां उनके हेलिकाप्टर शॉट को याद किया वहीं रविंद्र जडेजा ने लाजवाब कप्तान बताया।

सहवाग ने ट्वीटकर लिखा- ''ऐसे इंसान को जन्मदिन की बधाई जिसने इंजियंस फ़ैंस को ख़ुशियों के सैंकड़ो पल दिए। ईश्वर करे हेलिकाप्टर उड़ता रहे और हमारे दिलों पर लैंड करे।'' 

जडेजा ने ट्वीट किया- ''बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट कप्तान, बेस्ट विकेटकीपर। किसी एक व्यक्ति में ये तीनों ख़ूबियां नहीं मिल सकती। जन्मदिन मुबारक हो।''

युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम में एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा-''श्रीमान हेलिकाप्टर को सालगिरह मुबारक। आपका दिन सानदार गुज़रे, केक को आपका इंतजा़र है।"

हार्दिक पंड्या ने भी सोशल मीडिया पर इशारे से बताया कि टीम किस तरह धोनी का जन्मदिन मनाएगी। पंड्या ने इंस्टाग्राम पर लिखा- माही भाई को जन्मदिन की बधाई..केक तैयार रहेगा।''

धोनी ने वेस्ट इंडीज़ के दौरे पर पांच वनडे मैचों की सिरीज़ में चार पारियों में 154 रन बनाए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल