1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Video : जब महेंद्री सिंह धोनी ने ली सुरेश रैना की चुटकी, बोले- ‘तेरी दाढ़ी सफ़ेद हो गई है’

Video : जब महेंद्री सिंह धोनी ने ली सुरेश रैना की चुटकी, बोले- ‘तेरी दाढ़ी सफ़ेद हो गई है’

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 09, 2020 04:42 pm IST,  Updated : May 09, 2020 05:00 pm IST

इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के अलावा सीएसके टीम के बाकी सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं। जिसे फैंस जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

MS Dhoni and Suresh Raina- India TV Hindi
MS Dhoni and Suresh Raina Image Source : @CHENNAIIPL/VIDEOGRAB

चेन्नई| कोरोना महामारी के कारण सभी प्रकार के खेलों पर रोक लगी हुई हैं। जिसके चलते दुनियाभर के खिलाड़ी अपने-अपने घर में लॉकडाउन के चलते बैठे हुए हैं। इसी बीच दुनिया की सबसे बड़ी टी 20 इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) की फ्रेंचाईजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी का एक पुरान वीडियो पोस्ट किया है। जो कि सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के अलावा सीएसके टीम के बाकी सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं। जिस वीडियो को फैंस जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया में पोस्ट हुए इस वीडियो में सुरेश रैना पहले अकेले खड़े हुए होटल में लगी तस्वीरों को देख रहे हैं और फिर पीछे से धोनी आते हैं। दोनों गले मिलते हैं। तब धोनी, रैना से कहते हैं, 'दाढ़ी सफेद हो गई है।' इसके बाद सभी लोग हंसने लगते हैं।"

फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "आसमान की तरह! महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना।"

यह भी पढ़ें- भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के जरिए क्रिकेट की बेहतरीन वापसी होगी, IPL का पता नहीं : रोहित

गौतलब है कि आईपीएल के 13वें सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना ट्रेनिंग कैम्प शुरू कर दिया था। जिस कैम्प में धोनी अपनी पुरानी लय में नजर आ रहे थे। उनकी बल्लेबाजी के कुछ वीडियो भी फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किये थे। जिसके चलते सभी फैंस आईसीसी विश्वकप 2019 के बाद एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को मैदान में बल्लेबाजी करने के लिए बेताब थे। हलांकि कोरोना महामारी के बढ़ते खतर के कारण चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रेनिंग कैम्प खत्म करना पड़ा और सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर वापस लौट गए। 

यह भी पढ़ें- 'ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप का आयोजन लॉजिस्टिक तौर पर चुनौतीपूर्ण होगा'

बता दें कि 29 मार्च से शुरू होने वाले रंगारंग टी 20 लीग आईपीएल को बीसीसीआई ने पहले 15 अप्रैल तक स्थगित किया था। जिसके बाद बढ़ते खतरे को देखते हुए इसे अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया हैं। जबकि दूसरी तरफ अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में कोरोना महामारी के बाद आईपीएल कब खेला जाएगा इसका सभी क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतज़ार है।

( With Input from Ians )

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल