1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीच मैच में ये क्या करने लगे टीम इंडिया के फिजियो, बुमराह समेत हर कोई रह गया हैरान

बीच मैच में ये क्या करने लगे टीम इंडिया के फिजियो, बुमराह समेत हर कोई रह गया हैरान

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Dec 25, 2017 12:36 pm IST,  Updated : Dec 25, 2017 06:57 pm IST

तीसरे मैच में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा और जिसे देखकर लोगों ने दातों तले उंगलियां दबा लीं।

फिजियो पैट्रिक फरहर्ट- India TV Hindi
फिजियो पैट्रिक फरहर्ट

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की सीरीज को भी 3-0 से अपने नाम कर लिया। लेकिन तीसरे मैच में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा और जिसे देखकर लोगों ने दातों तले उंगलियां दबा लीं। नजारा बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला था। अब आप सोच रहे होंगे कि तीसरे मैच में ऐसा क्या हो गया? तो हम आपके सब्र का और इम्तेहान न लेते हुए बता देते हैं कि तीसरे मैच में आखिर ऐसा क्या हुआ?

टीम इंडिया के फिजियो ने सर पर रखी पानी की बोतल: भारतीय टीम जब गेंदबाजी कर रही थी और पारी का 17वां ओवर फेंका जा रहा था तभी अचानक कैमरा टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की तरफ गया। इस दौरान देखा गया कि भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फरहर्ट अपने सर पर पानी की बोतल रखे हुए थे। दिलचस्प ये था कि इस दौरान उनके दोनों हाथ नीचे थे और उन्होंने बिना किसी सहारे के बोतल को अपने सर पर रखा हुआ था। वो काफी देर तक ऐसा करते रहे और हैरानी इस बात की थी कि ऐसा करते समय वो हिल भी रहे थे और जसप्रीत बुमराह से बातचीत भी कर रहे थे। इस नजारे को देखकर वानखेड़े में मौजूद दर्शक जोर-जोर से चिल्लाने लगे और बुमराह समेत हर कोई हंसने लगा।

वीडियो हुआ वायरल: टीम इंडिया के फिजियो के इस वीडियो को जैसे ही टीम इंडिया के फेसबुक पेज में शेयर किया गया वैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हर कोई इस वीडियो को शेयर करने लगा। वीडियो को कापी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि भारत के लिए साल 2017 बेहद ही शानदार रहा और टीम साल 2017 में खेल के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल