1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे ODI में भी खामोश रहा कोहली का बल्ला, कप्तान के तौर पर दर्ज हुआ ये खराब रिकॉर्ड

तीसरे ODI में भी खामोश रहा कोहली का बल्ला, कप्तान के तौर पर दर्ज हुआ ये खराब रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 11, 2020 11:11 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 11:11 am IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी खामोश रहा। कोहली तीसरे मैच में सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

तीसरे ODI में भी खामोश...- India TV Hindi
तीसरे ODI में भी खामोश रहा कोहली का बल्ला, कप्तान के तौर पर दर्ज हुआ ये खराब रिकॉर्ड Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी खामोश रहा। कोहली तीसरे मैच में सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेनेट ने अपना शिकार बनाया। इससे पहले कोहली दूसरे वनडे में महज 15 रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि सीरीज के पहले वनडे में उनके बल्ले से 51 रन की पारी निकली थी।

3 मैचों की वनडे सीरीज में कोहली के बल्ले से कुल मिलाकर 75 रन निकले जो किसी भी हिसाब से कोहली की क्षमता के अनुरुप नहीं हैं। ये पहली बार है जब कप्तान के तौर पर कोहली ने किसी द्विपक्षीय सीरीज में इतने कम रन बनाए हैं। इससे पहले कोहली ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 89 और साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 148 रन बनाए थे।

यही नहीं, ऐसा पहली बार हुआ है कि कोहली लगातार 3 वनडे सीरीज में कोई शतक नहीं जड़ पाए हैं। कोहली ने वनडे में आखिरी शतक वेस्टइंडीज दौरे पर 14 अगस्त 2019 को लगाया था। इसके बाद से कोहली का बल्ला वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में खामोश रहा। यानी पिछली 9 पारियों में कोहली के बल्ले के कोई सैकड़ा नहीं निकला है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल