1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने फैन्स से की अपील, कहा इस चीज के लिए सचिन तेंदुलकर को दें वोट

विराट कोहली ने फैन्स से की अपील, कहा इस चीज के लिए सचिन तेंदुलकर को दें वोट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 09, 2020 06:18 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 07:51 pm IST

कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा,"एक दोस्त, टीम के साथी, संरक्षक और आइकन। आइए हम सब साथ आएं और सचिन पाजी को लौरियस स्पोर्टिंग मोमेंट 2000-2020 के लिए वोट करें।"

Virat Kohli, Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Virat Kohli appealed to the fans, said vote for Sachin Tendulkar for Laureus Sporting Moment

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को "दोस्त, टीम के साथी, और आइकन" के रूप में बताते हुए फैन्स से अपील करी कि सबसे बड़े लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट 2000-2020 पुरस्कार के लिए पांच दावेदारों में से एक चुने गए सचिन तेंदुलकर को वोट दें। 

कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा,"एक दोस्त, टीम के साथी, संरक्षक और आइकन। आइए हम सब साथ आएं और सचिन पाजी को लौरियस स्पोर्टिंग मोमेंट 2000-2020 के लिए वोट करें।"

उल्लेखनीय है, भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज खेल रहे हैं। इस वनडे सीरीज में मेजबानों ने भारत को पहले दो मैच हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस सीरीज का तीसरा मैच 11 फरवरी को खेला जाना है।

वहीं सचिन तेंदुलकर इस समय ऑस्ट्रेलिया में है। आज उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बुशफायर क्रिकेट बैश में हिस्सा लिया और मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पेरी का एक ओवर भी खेला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल