1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने किया राष्ट्रगान का अपमान!

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने किया राष्ट्रगान का अपमान!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 17, 2017 11:33 am IST,  Updated : Nov 17, 2017 11:33 am IST

दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने देश के राष्ट्रगान के लिए मैदान पर उतरे लेकिन तभी मैदान पर एक ऐसी घटना हो गई जिसके बारे में शायद कोई सोच भी नहीं सकता.

Team India- India TV Hindi
Team India

इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेलने उतरे जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर परवेज़ रसूल राष्ट्रगान के वक्त च्युइंग चबाते हुए नज़र आए थे जिसकी लोगों ने जमकर आलोचना की थी अब गुरुवार को कोलकता के ईडन गार्डन्स पर श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट मैच के पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी ये घटना दोहरा दी.  

पहला टेस्ट बारिश की वजह से देर से शुरु हुआ. दोपहर एक बजे के करीब टॉस हुआ उसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने देश के राष्ट्रगान के लिए मैदान पर उतरे लेकिन तभी मैदान पर एक ऐसी घटना हो गई जिसके बारे में शायद कोई सोच भी नहीं सकता. देश के राष्ट्रगान के वक्त भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली च्युइंगम चबाते हुए नज़र आए. ये घटना कैमरे में भी कैद हो गई जिसके बाद फैंस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर कप्तान विराट पर जमकर निशाना साधा. राष्ट्रगान के वक्त च्युइंगम चबाना राष्ट्रगान का अपमान माना जाता है.

kohli
kohli

हाल ही में पहली बार देश की जर्सी पहनने के बाद मोहम्मद सिराज़ भावुक हो गए थे. देश का राष्ट्रगान बजते वक्त उनकी आंखों में आंसू थे. लेकिन आज भारतीय कप्तान विराट कोहली मैच से पहले देश के राष्ट्रगान का अपमान करते नज़र आए. 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल