1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंपायर के इस फैसले पर भड़के कप्तान विराट कोहली, लाइव मैच के दौरान किया ऐसा

अंपायर के इस फैसले पर भड़के कप्तान विराट कोहली, लाइव मैच के दौरान किया ऐसा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 15, 2019 07:22 pm IST,  Updated : Dec 15, 2019 07:22 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान रविंद्र जडेजा को देर से आउट दिए जाने के कारण भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी निराशा जताई।

india vs west indies, ind vs wi, virat kohli, ravindra jadeja, jadeja run out, run out time limit- India TV Hindi
Ravindra jadeja  Image Source : HOTSTAR GRAB

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में रविन्द्र जडेजा को देर से रन आउट दिये जाने पर ड्रेसिंग रूप में नाराजगी दिखायी। यह घटना 48वें ओवर की है जब जडेजा ने तेजी से दौडकर रन लिया और फील्डर रोस्टन चेज का थ्रो दूसरे छोर के विकेट पर जा लगा। 

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील नहीं की और क्रीज से बाहर रहने के बाद भी मैदानी अंपायर शान जॉर्ज ने जडेजा को आउट नहीं दिया। वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर रीप्ले देखने के बाद मैदानी अंपायर से संपर्क किया जिसके बाद उन्होंने तीसरे अंपायर की तरफ इशारा किया गया। 

तीसरे अंपायर ने जडेजा को आउट दे दिया जिस पर कोहली नाराज दिखे। उन्होंने इसके बाद चौथे अंपायर (अनिल चौधरी) से बात की। वह हालांकि मैदान पर नहीं गये। 

रनआउट होने से पहले जडेजा 21 गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रहे थे जिसमें उन्होंने 2 चौके लगाए थे।

इससे पहले वेस्टइंडीज के द्वारा दिए शुरुआती झटके के बाद भारत के लिए श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत अर्द्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद आखिर में केदार जाधव ने भी अपना हाथ खोलते हुए 35 गेंद में 40 रन बनाए। वहीं आज के मुकाबले में भारतीय टॉप ऑर्डर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 287 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल