1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली बने नंबर-1 ब्रांड, शाहरुख से लेकर धोनी तक इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

कोहली बने नंबर-1 ब्रांड, शाहरुख से लेकर धोनी तक इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

 Reported By: IANS
 Published : Dec 20, 2017 07:25 pm IST,  Updated : Dec 20, 2017 07:29 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भारत के सबसे बड़े ब्रांड बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में बॉलीबुड के बादशाह शाहरूख खान को पछाड़ा है। राइज ऑफ द मिलेनियल्स : इंडियाज मोस्ट वैल्यूएबल सेलिब्रिटी ब्रांड्स ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भारत के सबसे बड़े ब्रांड बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में बॉलीबुड के बादशाह शाहरूख खान को पछाड़ा है। राइज ऑफ द मिलेनियल्स : इंडियाज मोस्ट वैल्यूएबल सेलिब्रिटी ब्रांड्स ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। विराट कोहली के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस सूची में शीर्ष रैकिंग हासिल की है।

प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं कॉरपोरेट फाइनेंस परामर्शदाता-डेफ एंड फेल्प्स के प्रबंध निदेशक और भारत, जापान और दक्षिणपूर्व एशिया के रीजनल हेड वरुण गुप्ता ने कहा, "जब से हमने अपनी रैकिंग प्रकाशित करनी शुरू की है, तब से पहली बार शाहरुख खान टॉप रैकिंग से फिसले हैं और उनकी जगह विराट कोहली ने ली है। अब कोहली उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ब्रांड्स की पहली पसंद बन गए हैं।" 

डफ एंड फेल्प्स के निदेशक अविरल जैन ने कहा, "हालांकि, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने हमारी शीर्ष-15 की सूची में अपना दबदबा बरकरार रखा है, लेकिन कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और पी.वी सिंधू जैसे खिलाड़ी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। देखा जाए तो इनकी सामूहिक ब्रांड वैल्यू 180 मिलियन अमेरिकी डॉलर है जो शीर्ष-15 में पहुंचे सेलिब्रिटीज की कुल ब्रांड वैल्यू के लगभग एक चौथाई हिस्से के बराबर है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल