1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट से दूर कबड्डी देखने पहुंचे कप्तान कोहली, खिलाड़ियों संग गाया राष्ट्रगान

क्रिकेट से दूर कबड्डी देखने पहुंचे कप्तान कोहली, खिलाड़ियों संग गाया राष्ट्रगान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 27, 2019 08:02 pm IST,  Updated : Jul 27, 2019 08:02 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस रोमांचक मैच का लुत्फ उठा रहे हैं। कबड्डी का यह मैच देखने पहुंचे कोहली ने खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रगान भी गाया।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : TWITTER

प्रो कबड्डी लीग सीजन सात का दूसरा लेग आज मुंबई में शुरु हो गया है। इस लेग की शुरुआत नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एनएससीआई) के स्टेडियम में यू-मुम्बा और पुनेरी पल्टन के बीच खेले जा रहे मैच से हो रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस रोमांचक मैच का लुत्फ उठा रहे हैं। कबड्डी का यह मैच देखने पहुंचे कोहली ने खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रगान भी गाया।

इंग्लैंड में वर्ल्ड कप खेलने के बाद विराट कोहली सीधा मुंबई लौटे और अभी तक वह मुंबई में है। भारत को अब अगली सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है जिसकी शुरुआत 3 अगस्त से होगी। भारत को इस सीरीज में तीन टी20, इतने ही वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने है।

वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद कप्तान कोहली ने इस दौरे पर जाने का फैसला किया है और तीनों ही फॉर्मेट में कोहली टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन भी हो गयी है।

वेस्टइंडीज दौरे पर भारत को जो दो टेस्ट मैच खेलने है उससे भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत करेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल