1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार के बाद विराट ने लिया मीडिया से पंगा कहा, ''आप ही बता दो बेस्ट XI''

हार के बाद विराट ने लिया मीडिया से पंगा कहा, ''आप ही बता दो बेस्ट XI''

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 17, 2018 07:04 pm IST,  Updated : Jan 17, 2018 07:04 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अभी तक पिछले एक साल से जीत के आदी रहे हैं और मीडिया में ख़ूब वाहवाही भी लूटते रहे हैं लेकिन साउथ अफ़्रीका से दूसरा टेस्ट और सिरीज़ हारने के बाद उन्हें मीडिया की आलोचना रास नहीं आई और उनका ग़ुस्सा फूट पड़ा.

kohli- India TV Hindi
kohli

सेंचुरियन: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अभी तक पिछले एक साल से जीत के आदी रहे हैं और मीडिया में ख़ूब वाहवाही भी लूटते रहे हैं लेकिन साउथ अफ़्रीका से दूसरा टेस्ट और सिरीज़ हारने के बाद उन्हें मीडिया की आलोचना रास नहीं आई और उनका ग़ुस्सा फूट पड़ा.

दरअसल, मैच के बाद प्रेस कॉंफ़्रेस में कोहली से कई ऐसे सवाल पूछे गए जिनसे वह असहज हो गए. इन्ही में एक सवाल था टीम चयन का. उनसे जब प्लेइंग XI के बारे में पूछा गया तो वह भड़क गए और बोले-''आप ही बता दो न बेस्ट XI.''

आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट के लिए टीम चयन को लेकर कोहली की आलोचना हुई थी. पहले टेस्ट मैच में 72 रन से हारने के बाद चीम मैनेजमेंट ने दूसरे टेस्ट के लिए टीम में तीन बदलाव किए और पहले मैच में 6 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर तक को बाहर कर दिया. भुवी के अलावा कोहली ने धवन की जगह के.एल राहुल और साहा की की जगह पार्थिव पटेल को खिलाया. रोहित को भी अजंक्या रहाणे के ऊपर तरजीह दिए जाने को लेकर कोहली पर हमले हो रहे हैं. रोहित पहली तीन पारियों में फ़्लॉप होने के बाद चौथी पारी में ज़रुर 47 रन बनाए लेकिन राहुल फ़्लॉप रहे.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल