1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. माइकल वॉन ने विराट कोहली को बताया सभी फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

माइकल वॉन ने विराट कोहली को बताया सभी फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 20, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 07:01 pm IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक को जवाब देते हुए कहा कि स्टीव स्मिथ नहीं बल्कि विराट कोहली मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

India vs Australia,India vs Australia 2020,IND vs AUS,IND vs AUS 2020,Bengaluru ODI,Virat Kohli,Stev- India TV Hindi
Virat kohli and Steve Smith  Image Source : GETTY IMAGE

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को इस समय सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और विराट कोहली में से कौन बेहतर है इस बहस को तब एक बार फिर हवा मिली जब सोशल मीडिया पर एक शख्स ने स्मिथ द्वारा भारत के खिलाफ खेली गई 131 रनों की पारी के बाद उन्हें कोहली से बेहतर बताया था।

इस प्रशंसक के ट्वीट करते हुए लिखा था, "स्मिथ सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ।"

वॉन ने इसके जवाब में लिखा, "मैं आपसे असहमत नहीं हूं। विराट सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ हैं।"

भारत ने बेंगलुरू में खेले गए आखिरी और निर्णायक वनडे में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से मात देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

स्मिथ के शतक के बूते ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान भारत के सामने 287 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने रोहित शर्मा के शानदार 119 और कोहली के 89 रनों के बूते आसानी से हासिल कर लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल