Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली के नहीं इस राज्य से है विराट कोहली का परिवार

दिल्ली के नहीं इस राज्य से है विराट कोहली का परिवार

Written by: India TV Sports Desk
Published : Dec 22, 2017 07:35 pm IST, Updated : Apr 16, 2018 10:56 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को ख़ालिस दिल्ली का पंजाबी माना जाता है यानी कोहली दिल्लीवाले हैं लेकिन शायद आपकी जानकारी सही नहीं है.

Kohli with mother- India TV Hindi
Kohli with mother

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को ख़ालिस दिल्ली का पंजाबी माना जाता है यानी कोहली दिल्लीवाले हैं लेकिन शायद आपकी जानकारी सही नहीं है. विराट का जन्म दिल्ली में हुआ था और बचपन से लेकर अभी तक का समय भी दिल्ली में ही बीता है मगर उनका परिवार की जड़ें मध्य प्रदेश के कटनी ज़िले में हैं. 

दरअसल विराट के पिता बेहतर ज़िंदगी का सपना लेकर कटनी से दिल्ली आए थे. दिल्ली में उन्होंने अपना बिजनैस शुरू किया. दिल्ली में विराट का बचपन उत्तम नगर और विकासपुरी की गलियों में बीता. साल 2006 में पिता के देहांत के बाद विराट के भाई ने उनका बिजनैस संभाला और विराट डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते रहे.

विराट ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता ने ही क्रिकेट में उनकी दिलचस्पी पैदा करवाई थी. विराट ने बताया कि मेरे पिता मेरा सबसे बड़ा सपॉर्ट थे, वही थे जो मुझे हर दिन प्रैक्टिस के लिए लेकर जाते थे.

कटनी में विराट के पैतृक घर में आज भी उनके चाचा-चाची रहते हैं और उनकी चाची मेयर भी रह चुकी हैं.

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement