1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट के दिग्गजों ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

क्रिकेट के दिग्गजों ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 10, 2020 12:10 pm IST,  Updated : Mar 10, 2020 12:10 pm IST

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा, होली की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं, कामना करता हूं कि आपके जीवन में यह होली खुशियों का रंग भर दें।

Happy Holi, Sachin Tendulkar, Harbhajan Singh, Gautam Gambhir, Virat Kohli, Hardik Pandya- India TV Hindi
Sachin Tendulkar, Harbhajan Singh, Hardik Pandya Image Source : TWITTER

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने देशवासियों को होली की शुभकामानएं दी है। इस समय में वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज में व्यस्त सचिन ने ट्वीट कर लिखा, ''सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूँ यह होली आपके जीवन में खुशियों के रंग, शांति और नई उमंगे लेकर आए।''

इसके अलावा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा, होली की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं, कामना करता हूं कि आपके जीवन में यह होली खुशियों का रंग भर दें।

वहीं क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने भी ट्वीट कर होली की शुभकामनाएं दी। गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, कोई घर उजड़े.. उदासी मेरे घर भी आती है.. इन सबका हल एक मोहब्बत ही नज़र आती है ! इनको देख कर मुस्कुरा लेता हुँ, ये हंसते है तो त्योहार मना लेता हुँ ! आप सभी को होली की प्यार भरी शुभकामनाएँ ! 

हरभजन सिंह ने ट्वीट के माध्यम से होली की बधाई दी।

इसके अलावा चोट के बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी ट्वीट कर होली की बधाई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल