1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'फनी फिल्म देखने से अच्छा है हमारे तेज गेंदबाजों की बातें सुन लो' पेसर्स के बारे में बोले विराट कोहली

'फनी फिल्म देखने से अच्छा है हमारे तेज गेंदबाजों की बातें सुन लो' पेसर्स के बारे में बोले विराट कोहली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 01, 2019 03:55 pm IST,  Updated : Dec 01, 2019 03:55 pm IST

विराट कोहली अकसर मैच के बाद गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने इन तेज गेंदबाजों के बीच होने वाली बातों का खिलासा किया है।

Virat Kohli, Team India, Team India Fast Bowler, India Pace Attack, Jasprit Bumrah, Ishant Sharma, M- India TV Hindi
Virat Kohli speaks about pacers 'It's better than watching a funny film hangout with Indian pacers' Image Source : BCCI

भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में काफी उम्दा प्रदर्शन कर रही है। अभी तक के हुए टेस्ट चैंपियनशिप के सभी 7 मैच जीतकर टीम इंडिया इस अंकतालिका में शीर्ष पर है। भारत को इस ऊंचाइयों तक पहुंचाने में जितना हाथ बल्लेबाजों का है उतना ही गेंदबाजों का भी है। भारतीय तेज गेंदबाजों ने पिछले काफी समय से अपनी स्तर को बढ़ाया है और मौजूदा समय में उनकी गिनती सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में की जाती है।

विराट कोहली अकसर मैच के बाद गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने इन तेज गेंदबाजों के बीच होने वाली बातों का खिलासा किया है। विराट कोहली ने कहा है कि आप कि फनी फिल्म देखने से अच्छा है हमारे तेज गेंदबाजों की बातें सुन लो वो आपको ज्यादा मजेदार लगेगी।

इंडिया टुडे के एक खास शो पर मेहमान बनकर पहुंचे विराट कोहली ने कहा 'मैं आपको यह समझा तो नहीं सकता, लेकिन आप मौजूदा समय की कोई भी फनी फिल्द देख लिजीए और उसके बाद आप हमारे तेज गेंदबाजों के एक साथ घूमता हुआ देख लीजिए। आपको हमारे तेज गेंदबाजों को देखते हुए ज्यादा हंसी आएगी।'

इसके आगे कोहली ने कहा 'ईशांत टीम का सबसे सीनियर खिलाड़ी है, लेकिन उसकी खिंचाई भी सबसे ज्यादा होती है। बुमराह काफी शर्मिला और शांत है, लेकिन वो सही समय पर सही बात बोलता है। उसकी बोलने की टाइमिंग बहुत गजब की है। भुवनेश्वर प्रोपर यूपी का लड़का है मजाक करने वाला, शमी और उमेश भी ऐसे ही हैं। उमेश भी उसकी टांग खींचता है।'

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल