1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे और टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे विराट कोहली, रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे और टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे विराट कोहली, रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 23, 2019 06:06 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 06:10 pm IST

बीसीसीआई के मुताबिक विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे और उसके बाद टी 20 सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे और टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे विराट कोहली, रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी- India TV Hindi
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे और टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे विराट कोहली, रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी दो वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे। इसके अलावा वे वनडे सीरीज के बाद होने वाली टी20 सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। नेपियर में पहला वनडे मैच जीतने के बाद बीसीसीआई ने ये जानकारी दी। बीसीसीआई के मुताबिक विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे और उसके बाद टी 20 सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा। 

पिछले कुछ महीनों में कोहली के वर्कलोड को देखते हुए, टीम मैनेजमेंट और सीनयर चयन समिति का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उन्हें पर्याप्त आराम करना होगा। हालांकि बीसीसीआई ने ये भी कहा है कि न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम में कोहली की जगह कोई रिप्लेसमेंट नहीं किया जाएगा। रोहित शर्मा अंतिम दो वनडे और T20I सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे।

बता दें कि भारत ने बुधवार को मेक्लीन पार्क में खेले गए पहले वनडे में मेजबान न्यूजीलैंड को बेहद आसानी से आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत की इस जीत के हीरो चाइनामैन कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी रहे। कुलदीप ने चार विकेट अपने नाम किए तो वहीं शमी ने तीन विकेट। इन दोनों के दम पर ही भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड को महज 157 रनों पर ढेर कर दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल