1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: लगान के 'भुवन' बने विराट, अश्विन 'कचरा', वायरल हुआ वीडियो

VIDEO: लगान के 'भुवन' बने विराट, अश्विन 'कचरा', वायरल हुआ वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 13, 2016 07:55 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 07:56 pm IST

नई दिल्ली: इंदौर में टेस्ट सिरीज़ के अंतिम मैच में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। इस ज़बरदस्त जीत के हीरो रहे रविचंद्रन अश्विन की खूब तारीफ

kohli, ashwin- India TV Hindi
kohli, ashwin

नई दिल्ली: इंदौर में टेस्ट सिरीज़ के अंतिम मैच में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। इस ज़बरदस्त जीत के हीरो रहे  रविचंद्रन अश्विन की खूब तारीफ हो रही है, जिन्होंने पूरी सिरीज़ में 27 विकेट लेकर आइसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष स्थान प्रप्त कर लिया है। सोशल मीडिया पर भी विराट-अश्विन की इस जोड़ी को लेकर काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और इस बीच टीम इंडिया के एक वीडिया भी आ गया जो बहुत वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में फिल्म 'लगान' के किरदार भुवन की भूमिका में विराट कोहली और कचरा की भूमिका में अश्विन नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में भारत के अन्य क्रिकेटर्स को भी दिखाया गया है। विडियो में हरभजन सिंह, रिद्धिमान साहा, मार्टिन गुप्टिल और रोस टेलर भी दिख रहे हैं।

tweet
tweet

इस वीडियो को देखने के बाद टीम इंडिया के ऑलराउंडर अश्विन ने ट्वीट कर लिखा कि, मुझे नहीं पता कि मैं कब अपनी हंसी रोक पाउंगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल