1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व ट्वेंटी20 विवाद में रिचड्र्स ने वेस्टइंडीज के स्टार खिलाडि़यों का समर्थन किया

विश्व ट्वेंटी20 विवाद में रिचड्र्स ने वेस्टइंडीज के स्टार खिलाडि़यों का समर्थन किया

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 12, 2016 11:51 am IST,  Updated : Mar 08, 2016 12:42 pm IST

दुबई: विव रिचड्र्स ने वेस्टइंडीज टीम का समर्थन किया है जो देश के क्रिकेट बोर्ड के साथ भुगतान को लेकर विवाद का सामना कर रही है और इससे विश्व टी20 में उनके प्रतिनिधित्व को लेकर

vivian richards- India TV Hindi
vivian richards

दुबई: विव रिचड्र्स ने वेस्टइंडीज टीम का समर्थन किया है जो देश के क्रिकेट बोर्ड के साथ भुगतान को लेकर विवाद का सामना कर रही है और इससे विश्व टी20 में उनके प्रतिनिधित्व को लेकर अनिश्चितता के बाद छा गए हैं।

अगर 15 खिलाड़ी रविवार की समय सीमा तक अनुबंध पर हस्ताक्षर से इनकार कर देते हैं तो वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड :डब्ल्यूआईसीबी: को भारत में अगले महीने शुरू होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दूसरे दर्जे की टीम भेजने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है।

रिचड्र्स ने कहा, आधुनिक समय में व्यक्तिगत खिलाडि़यों को पता है कि उनकी कीमत क्या है और जब आप किसी टूर्नामेंट में क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और डेरेन सैमी जैसी खिलाडि़यों को उतारते हो, ये सभी टी20 के महान खिलाड़ी हैं।

टीम के कप्तान और 2012 में वेस्टइंडीज को विश्व टी20 खिताब दिलाने वाले सैमी ने इस हफ्ते की शुरूआत में डब्ल्यूआईसीबी को पत्र लिखकर उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। सैमी के अनुसार टूर्नामंेट के लिए खिलाडियों की फीस में 80 प्रतिशत की कटौती की गई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल