1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वक़ार यूनुस को रमज़ान में महंगा पड़ा केक काटना, मांगनी पड़ी माफी

वक़ार यूनुस को रमज़ान में महंगा पड़ा केक काटना, मांगनी पड़ी माफी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 05, 2018 08:53 am IST,  Updated : Jun 05, 2018 08:58 am IST

पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वकार यूनुस को अपने साथी खिलाड़ी वसीम अकरम का जन्मदिन मनाना महंगा पड़ गया. इस मौक़े पर उन्होंने केक काटा था जिसे लेकर सोशल मीडिया में उन पर हमले होने लगे.

Ramiz Raja, Waqar Younis, Wasim Akram- India TV Hindi
Ramiz Raja, Waqar Younis, Wasim Akram

पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वकार यूनुस को अपने साथी खिलाड़ी वसीम अकरम का जन्मदिन मनाना महंगा पड़ गया. इस मौक़े पर उन्होंने केक काटा था जिसे लेकर सोशल मीडिया में उन पर हमले होने लगे. 

दरअसल, रविवार को वसीम अकरम का 52वां जन्मदिन था. वह हेडिंग्ले में पाकिस्तान और इग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कॉमेंट्री कर रहे थे. इस दौरान वकार यूनुस और रमीज़ राजा ने अकरम की सालगिरह मनाई और केक काटा. इन तीनों का केट काटते हुए फोटो वायरल हो गई और फिर शुरु हुआ आलोचनाओं का सिलसिला. इस फोटो में वसीम अकरम पूर्व साथी खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम के प्रेस बॉक्स में नजर आ रहे थे.

फोटो के वायरल होने के बाद वकार और वसीम दोनों को सोशल मीडिया पर कड़ी टिप्पणी झेलनी पड़ी और लोगों ने इसे गैर ज़िम्मेदाराना करार दिया. ट्विटर पर आलोचना के बाद वकार यूनुस ने माफी मांगते हुए लिखा कि हम लोगों को रमज़ान और रोज़ादारों की इज्ज़त करनी चाहिए. इस हरकत के लिए माफी.

जब अकरम और वकार बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे थे, तभी पाकिस्तान इग्लैंड से पारी और 55 रन से टेस्ट हार गया. इस हार के साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल