1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में मेंटर के तौर पर वापसी चाहते हैं: वार्न

IPL में मेंटर के तौर पर वापसी चाहते हैं: वार्न

 Written By: IANS
 Published : May 25, 2015 03:34 pm IST,  Updated : May 25, 2015 03:34 pm IST

कोलकाता: आस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने स्वीकार किया कि वह आईपीएल की कमी महसूस कर रहे हैं और कहा कि वह टीम मेंटर के तौर पर आईपीएल में वापसी कर सकते हैं।

IPL में मेंटर के तौर पर...- India TV Hindi
IPL में मेंटर के तौर पर वापसी चाहते हैं: वार्न

कोलकाता: आस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने स्वीकार किया कि वह आईपीएल की कमी महसूस कर रहे हैं और कहा कि वह टीम मेंटर के तौर पर आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। गौरतलब है कि वार्न आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रहे और उनकी कप्तानी में रॉयल्स ने पहले संस्करण में खिताबी जीत हासिल की थी।

लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान कमेंटेटर से बातचीत के दौरान वार्न ने रविवार को कहा, "मैं आईपीएल में बिताए समय को बहुत याद कर रहा हूं।"

वार्न ने कहा, "रॉयल्स के साथ मैंने जो चार साल गुजारे उसका मैंने जमकर लुत्फ उठाया और कुछ अच्छे दोस्त बनाए।"

उन्होंने आगे कहा, "आईपीएल शानदार टूर्नामेंट है। उसका पूरा माहौल, प्रशंसकों का जुनून और विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ खेल की बारीकियां साझा करना, इन सबके बीच खेलना मेरे लिए गर्व की बात है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल