1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेविड वार्नर की भविष्यवाणी, कहा- ऑस्ट्रेलिया 4-0 से जीतेगा एशेज

डेविड वार्नर की भविष्यवाणी, कहा- ऑस्ट्रेलिया 4-0 से जीतेगा एशेज

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 28, 2021 03:05 pm IST,  Updated : Oct 28, 2021 03:05 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने गुरुवार को एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में 4-0 से टीम की जीत की भविष्यवाणी की हैं। 

डेविड वार्नर की...- India TV Hindi
डेविड वार्नर की भविष्यवाणी, कहा- ऑस्ट्रेलिया 4-0 से जीतेगा एशेज  Image Source : GETTY

सिडनी| ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने गुरुवार को एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में 4-0 से टीम की जीत की भविष्यवाणी की हैं। उन्होंने यह बात सेन रेडियो स्टेशन से कही हैं। वार्नर इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और इसलिए हाल ही में दुबई में हुए आईपीएल के दौरान सनराइजर हैदराबाद की ओर से छह मैचों में उनको बैठना पड़ा था।

AUS v SL, T20 World Cup : टॉप ऑर्डर की फॉर्म को लेकर चितिंत ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका से सामना

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने भविष्यवाणी की है कि टीम एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में विरोधी टीम को धूल चटा देगी। बता दें कि 8 दिसंबर को सीरीज का पहला टेस्ट मैच गाबा में खेला जाएगा। बुधवार को वार्नर ने कहा, यह सीरीज चुनौतीपूर्ण होने जा रही है। ग्लेन मैक्ग्रा को 5-0 से प्यार था। लेकिन मैं मौसम को देखते हुए 4-0 से टीम की जीत के साथ जाऊंगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल