1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Watch : मालदीव में वॉलीबॉल खेलते दिखे धोनी, तस्वीरें हो रही है वायरल

Watch : मालदीव में वॉलीबॉल खेलते दिखे धोनी, तस्वीरें हो रही है वायरल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 04, 2020 09:14 pm IST,  Updated : Feb 04, 2020 09:14 pm IST

वीडियो में पूर्व कप्तान धोनी काले रंग के टी शर्ट पहने हुए हैं और अपने दोस्तों के साथ समुद्र तट पर फुर्सत के पल बिताते दिख रहे हैं।

MS Dhoni video, MS Dhoni playing volleyball, Indian cricket team, where is MS Dhoni, Mahendra Singh - India TV Hindi
MS Dhoni playing volleyball Image Source : TWITTER

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया की चकाचौंध से दूर अपने दोस्तों के साथ मालदीव में वॉलीबॉल खेलते देखे गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें धोनी मालदीव में अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेलते देख जा रहे हैं।

वीडियो में पूर्व कप्तान धोनी काले रंग के टी शर्ट पहने हुए हैं और अपने दोस्तों के साथ समुद्र तट पर फुर्सत के पल बिताते दिख रहे हैं।

इससे पहले धोनी के पूर्व साथी खिलाड़ी और बीसीसीआई के सीएसी के सदस्य आरपी सिंह ने मालदीव पहुंचकर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में आरपी अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं जबकि धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ खड़े हैं।

इसके अलावा मालदीव में धोनी के स्पीड बोट की सवारी करते भी नजर आए थे।

आपको बता दें कि धोनी पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं।   इस बीच उनके संन्यास को लेकर भी खूब अटकलें चली लेकिन उन्होंने इस पर अबतक अपनी चुप्पी साध रखी है। 

लंबे समय से क्रिकेट से दूरी बना रखने के कारण बीसीसीआई ने धोनी को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया है। हालांकि इन सबके बावजदू धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना तय है। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हैं।

ऐसे में धोनी के फैंस उन्हें बहुत जल्द क्रिकेट मैदान पर खेलते हुए देख सकते हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल