1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सोफी डेवाइन चुनी गई WBBL के छठे सीजन की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

सोफी डेवाइन चुनी गई WBBL के छठे सीजन की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 24, 2020 07:19 pm IST,  Updated : Nov 24, 2020 07:19 pm IST

न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सोफी डेवाइन को महिला बिग बैश लीग के छठे संस्करण का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।

सोफी डेवाइन चुनी गई WBBL...- India TV Hindi
सोफी डेवाइन चुनी गई WBBL के छठे सीजन की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी  Image Source : @ICC

मेलबर्न| न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सोफी डेवाइन को महिला बिग बैश लीग के छठे संस्करण का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। पर्थ स्कॉचर्स के लिए खेलने वाली सोफी महिला लीग के इतिहास की पहली ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार दूसरे साल यह खिताब जीता है।

सोफी ने इस साल 31 वोट हासिल किए। मेलबर्न स्टार्स की कप्तान मेग लेनिंग और सिडनी थंडर्स की ऑलराउंडर हीदर नाइट भी इस खिताब की दौड़ में थीं। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया साफ़, तय कार्यक्रम के तहत ही होगा एडिलेड टेस्ट

सोफी ने इस साल 56 के औसत से कुल 448 रन बनाए। इस सीजन में सोफी ने 18 छक्के लगाए और इस तरह वह महिला लीग के इतिहास में 100 छक्के लगाने वाली एकमात्र खिलाड़ी बनीं। 10 मैचों में सोफी को कुल 10 प्लेअर ऑफ द मैच अवार्ड मिले। इस दौरान सोफी ने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल