1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL8 हमने टीम ने संतुलन पा लिया है : वार्नर

IPL8 हमने टीम ने संतुलन पा लिया है : वार्नर

 Written By: IANS
 Published : Apr 28, 2015 04:38 pm IST,  Updated : Apr 28, 2015 04:40 pm IST

मोहाली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में तीसरी जीत हासिल करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि वह सही समय पर टीम द्वारा संतुलन पाने से खुश हैं।

IPL8 हमने टीम ने संतुलन...- India TV Hindi
IPL8 हमने टीम ने संतुलन पा लिया है : वार्नर

मोहाली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में तीसरी जीत हासिल करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि वह सही समय पर टीम द्वारा संतुलन पाने से खुश हैं। सनराइजर्स ने सोमवार को पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर हुए आईपीएल-8 के अपने सातवें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 20 रनों से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स निर्धारित ओवरों में 150 रन ही बना सके थे, लेकिन किंग्स इलेवन को उनके गेंदबाज 130 रनों पर रोकने में सफल रहे।

वार्नर ने हालांकि यह भी कहा कि इस मैच के लिए तेज गेंदबाज डेल स्टेन और ट्रेंट बोउल्ट में से किसी एक को चुनना काफी कठिन फैसला था। इस मैच में बोउल्ट को शामिल किया गया था, जिन्होंने चार ओवरों में मात्र 19 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

मैच के बाद वार्नर ने कहा, "स्टेन और बोउल्ट में से किसी एक को चुनना काफी मुश्किल था, लेकिन हमें खुशी है कि हम टीम में संतुलन बनाने में सफल रहे।"

वार्नर ने कहा, "मुझे लग रहा था कि 160 रन काफी हैं। मेरा विकेट गिरना अहम रहा, लेकिन उसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजों ने हमें मैच जितवाया आज उनका प्रदर्शन शानदार रहा।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल