1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेविड वॉर्नर के आगे नहीं चली हमारी कोई भी रणनीति- पाक कप्तान अजहर अली

डेविड वॉर्नर के आगे नहीं चली हमारी कोई भी रणनीति- पाक कप्तान अजहर अली

 Reported By: IANS
 Published : Dec 07, 2019 08:25 am IST,  Updated : Dec 07, 2019 08:25 am IST

अजहर ने कहा, "हम वहां सही तैयारियों और सकारात्मक मानसिकता के साथ गए थे इसलिए दो मैचों में पारियों की हार मंजूर नहीं और मैं इसके लिए कोई बहाना नहीं दे सकता।"

Azhar Ali- India TV Hindi
Azhar Ali Image Source : GETTY IMAGES

कराची| पाकिस्तान की टीम के कप्तान अजहर अली ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार ने टीम की साख पर बट्टा लगाया है और जिस बुरी तरह से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया है उससे बचने के लिए कोई बहाना नहीं हो सकता। अजहर ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह से हम दो टेस्ट मैचों की सीरीज हारे उससे हमारी क्रिकेट की साख को नुकसान पहुंचा है और इसे स्वीकार करना मुश्किल है।"

अजहर ने कहा, "हम वहां सही तैयारियों और सकारात्मक मानसिकता के साथ गए थे इसलिए दो मैचों में पारियों की हार मंजूर नहीं और मैं इसके लिए कोई बहाना नहीं दे सकता।"

उन्होंने कहा, "हम नई गेंद से विकेट नहीं ले सके। हम बड़ी साझेदारियां नहीं कर सके, हमने अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में नहीं बदला और डेविड वॉर्नर के खिलाफ हमारी जो रणनीति थो वो काम नहीं कर सकी क्योंकि उन्होंने काउंटर अच्छे से किया।"

अजहर ने कहा कि उनकी टीम ने प्रतिबद्धता दिखाई, लेकिन यह धीरे-धीरे लय हासिल करने की बात है क्योंकि मेजबान टीम बेहद अच्छी थी।

उन्होंने कहा, "हमने टेस्ट के लिए युवा तेज गेंदबाजी आक्रमण चुना था और पहले मैच में पहले बल्लेबाजी की थी। मुझे लगता है कि यह बताता है कि हमारी सोच सकारात्मक है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल