1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आरसीबी पर जीत के बाद मोरिस बोले केकेआर को उसके घर में हराएंगे

आरसीबी पर जीत के बाद मोरिस बोले केकेआर को उसके घर में हराएंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2019 05:34 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 05:34 pm IST

रविवार को बेंगलुरू में आरसीबी पर चार विकेट की जीत से दिल्ली अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

क्रिस मोरिस- India TV Hindi
क्रिस मोरिस, दिल्ली कैपिटल्स  Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| रायल चैलेंजर्स बेंगलोर पर जीत दर्ज़ करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स फिर से जीत की पटरी पर वापस लौट आयी है। आलराउंडर क्रिस मौरिस ने कहा कि टीम की निगाह अब कोलकाता नाइटराइडर्स को उसके घरेलू मैदान पर पराजित करने पर टिकी हैं।

रविवार को बेंगलुरू में आरसीबी पर चार विकेट की जीत से दिल्ली अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। केकेआर अभी आठ अंकों के साथ इस सूची में शीर्ष पर बना हुआ है।

मौरिस से टीम के अगले मैच के बारे पूछा गया तो उन्होंने ईडन गार्डन्स पर मेजबान टीम के खिलाफ खेलना कड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा, ‘‘केकेआर अभी शानदार क्रिकेट खेल रहा है। उसके पास कुछ अच्छे मैच विजेता हैं। उसके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अंतर पैदा कर सकते हैं। हमें विश्राम के लिये कुछ दिन मिले हैं।’’

मौरिस ने कहा, ‘‘ईडन गार्डन्स पर मेहमान टीम के लिये खेलना मुश्किल होता लेकिन एक टीम के तौर पर हम इस चुनौती के लिये तैयार है और उम्मीद है कि शुक्रवार को होने वाले मैच में हम जीत दर्ज करने में सफल रहेंगे। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल