1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्वकप में बांग्लादेश की हार और टीम में बदलाव होने के बाद हम करेंगे दमदार वापसी- शाकिब अल हसन

विश्वकप में बांग्लादेश की हार और टीम में बदलाव होने के बाद हम करेंगे दमदार वापसी- शाकिब अल हसन

 Reported By: IANS
 Published : Sep 29, 2019 10:51 pm IST,  Updated : Sep 29, 2019 10:51 pm IST

बांग्लादेश ने विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बाद वह श्रीलंका के खिलाफ और अफगानिस्तान के खिलाफ बुरी तरह हार गई। 

Shakib Al Hasan- India TV Hindi
Shakib Al Hasan Image Source : GETTY IMAGES

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने कहा है कि विश्व कप के बाद खराब दौर से जल्द ही उनकी टीम उबरकर शानदार प्रदर्शन करेगी। 

बांग्लादेश ने विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बाद वह श्रीलंका के खिलाफ और अफगानिस्तान के खिलाफ बुरी तरह हार गई। त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में यह टीम पहुंची थी लेकिन बारिश से बाधित मैच में उसे मेजबान टीम के साथ ट्रॉफी शेयर करनी पड़ी थी।

शाकिब ने कहा, "हम मानते हैं कि हम अच्छी टीम हैं। हर टीम बदलाव के दौर से गुजरती है और हम भी गुजर रहे हैं। हमें यकीन है कि हमारा खराब दौर खत्म होगा और हम फिर से जीतना शुरू करेंगे।"

बांग्लादेश टीम को नवम्बर में भारत दौरा करना है, जहां उसे तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल