1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 2019 विश्व कप में हर टीम के लिए खतरा होगी वेस्टइंडीज टीम: ब्रावो

2019 विश्व कप में हर टीम के लिए खतरा होगी वेस्टइंडीज टीम: ब्रावो

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 03, 2019 07:01 pm IST,  Updated : Mar 03, 2019 07:01 pm IST

ब्रावो ने दुबई में कहा कि वेस्टइंडीज की युवा टीम के प्रदर्शन से काफी प्रभावित है और इसका प्रमाण इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में भी दिखता है। 

2019 विश्व कप में हर टीम के लिए खतरा होगी वेस्टइंडीज टीम: ब्रावो- India TV Hindi
2019 विश्व कप में हर टीम के लिए खतरा होगी वेस्टइंडीज टीम: ब्रावो Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के खिलाफ चौंकाने वाले प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को लगता है कि उनकी टीम आगामी विश्व कप में प्रतिद्वंद्वियों के लिए खतरा होगी। ब्रावो ने दुबई में कहा कि वेस्टइंडीज की युवा टीम के प्रदर्शन से काफी प्रभावित है और इसका प्रमाण इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में भी दिखता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी टीम में कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी है। उनके खेल में सुधार आ रहा है और मुझे लगता है कि विश्व कप में यह टीम दूसरी टीमों के लिए खतरा होगी। ’’ ब्रावो ने कहा कि विश्व कप में किसी भी टीम को प्रबल दावेदार नहीं कहा जा सकता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘ कोई भी टीम किसी भी दिन अच्छा कर सकती है लेकिन मैं वेस्टइंडीज के अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हूं क्योंकि हमारी टीम में अनुभव और युवाओं का अच्छा मिश्रण है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल