1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए क्या हुआ जब सचिन तेंदुलकर की छूट गई बस'

जानिए क्या हुआ जब सचिन तेंदुलकर की छूट गई बस'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 14, 2015 07:43 pm IST,  Updated : Jul 14, 2015 07:43 pm IST

लंदन: क्या कभी कोई कल्पना भी कर सकता है कि क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह रहे सचिन तेंदुलकर को बस स्टैंड पर बस का इंतजार करना और फिर लिफ्ट मांगनी पड़ सकती है। एक ऐसा

जानिए क्या हुआ जब सचिन...- India TV Hindi
जानिए क्या हुआ जब सचिन तेंदुलकर की छूट गई बस?

लंदन: क्या कभी कोई कल्पना भी कर सकता है कि क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह रहे सचिन तेंदुलकर को बस स्टैंड पर बस का इंतजार करना और फिर लिफ्ट मांगनी पड़ सकती है। एक ऐसा ही वाक्या विंबलडन देखने इंगलैंड गये मास्टर ब्लास्टर के साथ हुआ।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बस छूट गई! यहीं नहीं बस छूटने के बाद उन्हें लिफ्ट मांगने की नौबत आ गई। यह बिल्कुल सच है क्योंकि इसका खुलासा सचिन ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर किया है।

सचिन तेंदुलकर इस समय लंदन में हैं और विंबलडन देखने के चक्कर में शनिवार को उनकी आखिरी ब्लू बस भी छूट गई जिससे वो अपने होटल जा सकते थे। तेंदुलकर ने अपने ऑफ्सफोर्डशायर के ग्रेट हैस्ले की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की है।

साथ ही लिखा है कि मेरी आखिरी बस भी छूट गई तो क्या कोई मुझे लिफ्ट दे सकता है? सचिन के इस पोस्ट के बाद तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गईं। सचिन के लिए तरह-तरह के मजेदार ट्विट किये गए हैं। किसी ने लिखा है कि काश आपको खूबसरत लिफ्ट देने का मौका मुझे मिला होता। जो भी हो लेकिन यह खबर और अपलोड की गई तस्वीरें तो वायरल हो ही गई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल