1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: कोहली ने किसके लिए गाया ''जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा''

VIDEO: कोहली ने किसके लिए गाया ''जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा''

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 01, 2016 03:17 pm IST,  Updated : Mar 01, 2016 03:23 pm IST

एशिया कप में लगातार दूसरी जीत हासिल करने के बाद जहां टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं वहीं विराट कोहली भी अपने फ़ार्म से काफी ख़ुश हैं। उन्होंने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ उस समय जिताऊ पारी

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

एशिया कप में लगातार दूसरी जीत हासिल करने के बाद जहां टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं वहीं विराट कोहली भी अपने फ़ार्म से काफी ख़ुश हैं। उन्होंने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ उस समय जिताऊ पारी खेली जब मोहम्मद आमिर कहर बरपा रहे थे। कोहली ने न सिर्फ आमिर का डटकर मुक़ाबला किया बल्कि 49 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत की दहलीज़ पर ला खड़ा किया।

पिछले कुछ दिनों ख़बरे थी कि विराट और उनकी करीबी दोस्त बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का ब्रेकअप हो गया है और इसीलिए वो अब विराट के मैचों में नज़र भी नही आती। लोग तो ये भी कह रहे हैं कि अनुष्का की मौजूदगी में विराट का फ़ार्म ख़राब हो जाता है इसलिए अच्छा है कि वो मैदान में नज़र नहीं आ रहीं।

बहरहाल कोहली ने बांग्लादेश में भारतीय दूतावास में आयोजित एक समारोह गुज़रे ज़माने का मशहूर गाना ''जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा" गाया। अब क़यास इस बात के लगाए जा रहे हैं कि क्या इशारों की इशारों में कोहली ने अनुष्का को उनके वादे की याद दिला दी....। मामला कुछ भी हो लेकिन कोहली गा तो ठीक ठाक लेते हैं अब देखना है कि किसी को वादा याद आता भी है कि नहीं।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल