1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Auction 2018: आईपीएल की मंडी में आज बिकेंगे स्टार खिलाड़ी, सुबह 10 बजे से शुरु होगी नीलामी

IPL Auction 2018: आईपीएल की मंडी में आज बिकेंगे स्टार खिलाड़ी, सुबह 10 बजे से शुरु होगी नीलामी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 21, 2018 12:48 pm IST,  Updated : Jan 27, 2018 09:16 am IST

इस साल 578 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 360 भारतीय खिलाड़ी हैं। भारत और वर्ल्ड के टॉप 16 क्रिकेटरों को मार्की प्लेयर्स का दर्जा दिया गया है और उनका बेस प्राइज दो करोड़ रुपये है।

आईपीएल ट्रॉफी- India TV Hindi
आईपीएल ट्रॉफी

नई दिल्ली: बेंगलुरु में आज सुबह 10 बजे से आईपीएल 11वें सीजन की नीलामी शुरू होगी। इस साल 578 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 360 भारतीय खिलाड़ी हैं। भारत और वर्ल्ड के टॉप 16 क्रिकेटरों को मार्की प्लेयर्स का दर्जा दिया गया है और उनका बेस प्राइज दो करोड़ रुपये है।

इसमें बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), रविचंद्रन अश्विन (भारत), शिखर धवन (भारत), युवराज सिंह (भारत), हरभजन सिंह (भारत), गौतम गंभीर (भारत), अजिंक्य रहाणे (भारत), मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) और ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिये स्लैब क्रमश: दो करोड़ रूपये, 1.5 करोड़ रूपये, एक करोड़ रूपये, 75 लाख रूपये और 50 लाख रूपये है जबकि अनकैप खिलाड़ियों का आधार मूल्य क्रमश: 40 लाख रूपये, 30 लाख रूपये और 20 लाख रूपये है। 

इस समय दुनिया के मुख्य तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और टी20 मैच विजेता क्रिस गेल को एम1 (मार्की 1) वर्ग में रखा गया है। मार्की सूची (एम2) के दूसरे टीयर में कुछ अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरभजन सिंह, गौतम गंभीर और युवराज सिंह हैं। दो करोड़ रूपये के स्लैब में 13 भारतीय खिलाड़ी हैं और काफी लंबे समय के बाद फ्रेंचाइजी टीमों को भारत के मौजूदा खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा। 

दो करोड़ रूपये के स्लैब में 13 भारतीय खिलाड़ी हैं और काफी लंबे समय के बाद फ्रेंचाइजी टीमों को भारत के मौजूदा खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा। मुरली विजय, केदार जाधव, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल और दिनेश कार्तिक फ्रेंचाइजी टीमों की शीर्ष पसंदीदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं जिसमें अफगानिस्तान के राशिद खान अरमान भी मौजूद हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागीसो रबाडा 1.5 करोड़ की स्लैब में हैं। जबकि ब्रैंडन मैक्कलम और फैफ डू प्लेसी दो करोड़ रूपये के ग्रुप में हैं। क्रिस लिन भी दो करोड़ रूपये के दायरे में हैं। सूची के अनुसार दो करोड़ के स्लैब में 36 क्रिकेटर हैं। जबकि 32 ने खुद को 1.5 करोड़ की सूची में रखा है। एक करोड़ में 31, 75 लाख रूपये में 23, 50 लाख रूपये में 122 खिलाड़ी हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल