1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिरीज़ में कोहली के निशाने पर गावस्कर, सचिन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिरीज़ में कोहली के निशाने पर गावस्कर, सचिन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 15, 2017 03:05 pm IST,  Updated : Feb 15, 2017 03:05 pm IST

पहले न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड और अब हाल ही में बांग्लादेश को इकलौते टेस्ट में करारी शिक़स्त देने के बाद अब कोहली एण्ड कंपनी की नज़रें अब टेस्ट रैंकिंग में नंबर 2 की टीम ऑस्ट्रेलिया पर है

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

पहले न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड और अब हाल ही में बांग्लादेश को इकलौते टेस्ट में करारी शिक़स्त देने के बाद अब कोहली एण्ड कंपनी की नज़रें अब टेस्ट रैंकिंग में नंबर 2 की टीम ऑस्ट्रेलिया पर है जो चार टेस्ट मैचों की सिरीज़ के लिए भारत पहुंच चुकी है। विराट की टीम कैसे बेहतरीन फॉर्म में है इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोहली बतौर कप्तान लगातार सबसे ज्यादा मैचों में अजेय रहने के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लगातार 19 टेस्‍ट मैच जीत चुके हैं।

कोहली ने कप्तानी के मामले में गावस्कर जैसे दिग्गज खिलाड़ी का तो रिकॉर्ड तोड़ दिया लेकिन गावस्कर का बतौर बल्लेबाज़ एक और रिकॉर्ड है जिसे वह ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सिरीज़ में तोड़ना चाहेंगे। मामला आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज़ी रेटिंग्स का है। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय टेस्ट क्रिकेट में 895 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं लेकिन इस बार उनके पास इतना बड़ा मौका आ गया है कि वो देश के दूसरे ऐसे बल्लेबाज़ बन सकते हैं जिन्होंने 900 से ज्यादा रेटिंग्स अर्जित कर चुके हैं।

क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए 900 से ज्यादा रेटिंग सिर्फ पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के नाम है। गावस्कर ने साल 1979 में 916 अंक हासिल किए थे। विराट के पास इस बार गावस्कर से आगे निकलने का मौक़ा है।

इसके अलावा अभी विराट से आगे टीम इंडिया के लिजेंड सचिन तेंदुलकर भी हैं। हालांकि सचिन ने अपने अंतराष्ट्रीय करियर के दौरान कभी भी 900 पॉइंटट्स हासिल नहीं किए लेकिन टेस्ट में उनके सर्वोच्च पाइंट्स हैं 898 जिसे पार करने से विराट महज़ 3 पॉइंट दूर हैं।

मौजूदा टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे नंबर एक के पायदान पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ हैं। स्मिथ के मौजूदा समय में 937 पॉइंट्स हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल