1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ सीरीज जीतना बड़ी उपलब्धि : मुर्तजा

भारत के खिलाफ सीरीज जीतना बड़ी उपलब्धि : मुर्तजा

 Written By: IANS
 Published : Jun 22, 2015 03:54 pm IST,  Updated : Jun 22, 2015 03:54 pm IST

मीरपुर: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा है कि भारत के खिलाफ पहली बार सीरीज जीतना उनके देश के क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

भारत के खिलाफ सीरीज...- India TV Hindi
भारत के खिलाफ सीरीज जीतना बड़ी उपलब्धि : मुर्तजा

मीरपुर: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा है कि भारत के खिलाफ पहली बार सीरीज जीतना उनके देश के क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। बांग्लादेश की बीडीन्यूज24. कॉम के अनुसार मेजबान टीम ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय में भारत को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त प्राप्त कर ली है। पहला मैच बांग्लादेश 79 रनों से जीतने में सफल रहा था।

पिछले कुछ वर्षो में बांग्लादेश ने एकदिवसीय मैचों में कई शानदार जीत हासिल किए हैं। टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ष-2012 में घरेलू सीरीज जीती। इसके बाद टीम एशिया कप-2012 के फाइनल में पहुंचने में सफल रही। साथ ही यह टीम 2010 और 2013 में भी न्यूजीलैंड को अपने घर में धूल चटाने में कामयाब रही।

बांग्लादेश विश्व कप-2007 के सुपर आठ में पहुंचने में कामयाब रहा और फिर इस साल टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर में पहुंचा। साथ ही टीम हाल में पाकिस्तान के खिलाफ भी 3-0 से सीरीज जीतने में कामयाब रही।

विश्व की दूसरे रैंकिंग की टीम भारत के खिलाफ जीत ने अब हालांकि बांग्लादेश की उपलब्धि को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

मुर्तजा ने कहा, "यह निश्चित रूप से हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। हर जीत महत्वपूर्ण होती है और हम अब भी सुधार कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है हम इस क्रम को जारी रखेंगे। इसके बावजूद दूसरे रैंकिंग की टीम भारत को हराना एक बड़ी उपलब्धि है।"

मुर्तजा ने भारत के खिलाफ दोनों मैचों में मिली जीत पर हैरानी जताते हुए कहा, "सच यह है कि हमने उम्मीद नहीं की थी कि पहले दो मैच हम इस अंदाज में जीतने में सफल होंगे। हमें पता था कि भारत के साथ मुकाबला कठिन होगा लेकिन सौभाग्य से सब कुछ हमारे हिसाब से हुआ। हमारे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास अब काफी बढ़ गया है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल