1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विंडीज के खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विंडीज के खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास

 Reported By: IANS
 Published : May 30, 2021 09:47 pm IST,  Updated : May 30, 2021 09:47 pm IST

कोविड-19 टेस्ट में नेगेटिव आने के बाद वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ...- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विंडीज के खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास  Image Source : GETTY

सेंट लूसिया| कोविड-19 टेस्ट में नेगेटिव आने के बाद वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। टीम ने दो समूहों में अभ्यास किया। 22 मई को जमैका के तेज गेंदबाज मारक्विन्हो माइंडले के कोविड-19 पॉजीटिव पाए जाने के बाद वेस्टइंडीज की टीम छोटे समूहों में अभ्यास कर रही थी।

मेजबान वेस्टइंडीज को 10 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज के दोनों मैच डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम एक जून को वेस्टइंडीज पहुंचेगी।

मुख्य कोच फिल सिमन्स ने कहा, " मुझे खुशी है कि हमने पूर्ण अभ्यास शुरू कर दिया है। हम अब तक की तैयारियों से खुश हैं और हर कोई जानता है कि उसे क्या करने की जरूरत है। "

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल