1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस : पीएसएल के नॉकआउट मैच स्थगित होने के बाद रवि बोपारा ने ट्वीट कर लिए मजे

कोरोना वायरस : पीएसएल के नॉकआउट मैच स्थगित होने के बाद रवि बोपारा ने ट्वीट कर लिए मजे

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 18, 2020 12:18 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 03:26 pm IST

लीग स्टेज के बाद पीएसएल में 17 मार्च को दो सेमीफाइनल मैच खेले जाने थे जबकि फाइनल मुकाबला 18 मार्च बुधवार को होना था।

Pakistan super league, psl 2020, multan sultans pakistan super league, multan sultans age, psl 2020 - India TV Hindi
Ravi Bopara Image Source : GETTY

कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण दुनियाभर के खेल आयोजनों को टाल दिया दिया गया है या फिर उसे रद्द कर दिया गया। इस कड़ी में पाकिस्तान सुपर लीग का भी नाम जुड़ गया है। वायरस के प्रकोप के कारण पीएसएल ने अपने सभी नॉकआउट मुकाबले को स्थगित कर दिया। लीग स्टेज के बाद पीएसएल में 17 मार्च को दो सेमीफाइनल मैच खेले जाने थे जबकि फाइनल मुकाबला 18 मार्च बुधवार को होना था।

पीएसएल के नॉकआउट मुकाबले स्थगित होने के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रवि बोपरा ने ट्वीट कर चुटकी ली। वोपारा ने ट्वीट कर लिखा, ''कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर बुजुर्ग लोगों पर हो रहा है और पीएसएल में मुल्तान सुल्तान की टीम के खिलाड़ियों की उम्र भी इसी औसत में है। ऐसे में इस साल की पीएसएल ट्रॉफी मुल्तान की टीम को दे दी जानी चाहिए।''

पीएसएल में मुल्तान की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर भी कायम है। इस टीम ने टूर्नामेंट में खेले कुल 10 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की जबकि उसे 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इस तरह उसके कुल 14 अंक हैं। 

इसके अलावा रन रेट के मामले में भी मुल्तान की टीम अन्य से काफी आगे है।

आपको बता दें कि जानलेवा हो चुकी कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया के लोग खौफजदा हो रखे हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया पर इसे लेकर कईं तरह के मजाक और मीम्स बना रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल