1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट: भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

महिला क्रिकेट: भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

 Written By: IANS
 Published : Feb 19, 2016 04:40 pm IST,  Updated : Feb 19, 2016 04:40 pm IST

रांची: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने झारखंड क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा कर श्रृंखला में श्रीलंका का

indian women cricket team- India TV Hindi
indian women cricket team

रांची: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने झारखंड क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा कर श्रृंखला में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 38.2 ओवर में 112 रन ही बना सकी। भारत ने 29.3 ओवर में तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज पूनम राउत (0) पारी की तीसरी गेंद पर ही पवेलियन लौट गईं। दूसरी सलामी बल्लेबाज स्मृती मंथाना (6) भी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सकीं और 18 के कुल योग पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गईं।

इसके बाद वेदा कृष्णा कृष्णमूर्ति (नाबाद 62) ने दीप्ति शर्मा (28) के साथ 18.1 ओवर में 70 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत तय कर दी।

दीप्ति शर्मा 88 के कुल स्कोर पर शशिकला श्रीवर्धने का शिकार बनीं। दीप्ति के आउट होने के बाद मैदान में उतरीं शिखा पांडे ने आठ रनों का योगदान दिया और कृष्णमूर्ति के साथ नाबाद पारी खेलते हुए 28 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

कृष्णमूर्ति ने अपनी पारी में 90 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके जड़े।

श्रीलंका के लिए सुगंदिका कुमारी और शशिकला ने एक-एक विकेट लिए। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

इसके पहले श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज यसोदा मेंडिस (15) और प्रसादनी विराकोडी (19) ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। विराकोडी श्रीलंका की तरफ से आउट होने वाली पहली बल्लेबाज थीं।

इसके बाद विकटों की सिलसिला रूका नहीं और श्रीलंका के विकेट लगातार गिरते रहे। मनोदारा सुरंगिका (23) ने पहले श्रीवर्धने (14) के साथ पांचवें विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी और फिर हंसिनी करुणारत्ने (17) के साथ छठे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सकीं।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक छह विकेट चटकाए, जबकि शिखा और प्रीति बोस को दो-दो विकेट मिले।

दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ ही भारत ने यह श्रृंखला 3-0 से जीत कर श्रीलंका का सफाया कर दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल